फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: क्लब फुट बीमारी से पीड़ित बच्चों को जूते और ब्रेस उपलब्ध कराए

Mon, 05 Feb 2024 10:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल में अपने बच्चों को लेकर पहुंचे ​अ​भिभावक ।स्त्रोत स्वयं
विज्ञापन
झज्जर। सिविल अस्पताल में अनुष्का फाउंडेशन फॉर एलिमिनेटिंग क्लब फुट द्वारा कार्यक्रम का आयोजन डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरवेंशन सेंटर में किया गया। इसकी अध्यक्षता उप सिविल सर्जन डॉ. मनोज कुमार ने की।
विज्ञापन

सेंटर मैनेजर अंजू ने बताया कि फाउंडेशन प्रदेश के 6 जिलों में क्लब फुट पर काम कर रही है। सिविल अस्पताल में प्रत्येक सोमवार को क्लब फुट क्लीनिक लगाया जाता है। क्लब फुट बीमारी से ग्रसित बच्चों के माता-पिता को पांच साल तक क्लब फुट के इलाज के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को क्लब फुट जूते और ब्रेस दिए गए। जिले में कुल 24 बच्चों का इलाज चल रहा है। इस अवसर पर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. परविंद्र फौगाट, फिजियोथैरेपिस्ट अरुण, विनोद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें