फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे अंडरपास को लेकर 14 से आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
फोटो-18 गांधी नगर में आयोजित बैठक को संबोंधित करता विधायक राजदीप । - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
रेलवे अंडर पास की मांग के लिए गांधीनगर के लोगों ने 14 जुलाई को आंदोलन करने की चेतावनी दी है। प्रशासन द्वारा लिखित व मौखिक में दी गई समयावधि के समाप्त होने के बाद रविवार देर रात गांधी नगर की अग्रसेन धर्मशाला में विधायक राजदीप फौगाट की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कालोनी के लोग फावड़ा लेकर अंडरपास निर्माण के लिए खुदाई करेंगे। रेलवे ट्रैक को जाम करने से भी पीछेे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

कालोनी निवासी एवं पार्षद महेश गुप्ता ने बताया कि बैठक में सुरेश ऐरण, आनंद कानेजर, जयवीर झामरी ने कहा कि 16 जून के आंदोलन में तत्कालीन उपमंडल अधिकारी सतबीर कुंडू द्वारा दिया गया 15 दिन का लिखित आश्वासन केवल आंदोलन को खत्म करने के लिए धोखा पत्र था। इसके बाद जिला उपायुक्त द्वारा दिए गए चार जुलाई तक के समय में भी अंडरपास निर्माण का काम शुरू नहीं किया गया। पार्षद महेेश गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा कुछ लोगों के निजी स्वार्थ के चलते मजाक बन कर रह गई है। हजारों लोगों के हितों की अनदेखी की जा रही है। कहा कि अंडरपास निर्माण की जगह पर बनी दुकान मालिकों को नोटिस देने के बावजूद पीडब्ल्यूडी व सरकार अवैध कब्जा धारियों को बचाने का प्रयास कर रही है। विधायक राजदीप फौगाट ने कहा कि 14 जुलाई रविवार को सुबह नौ बजे गांधीनगर, शहर व गांव के लोग एकत्रित होकर बड़ा आंदोलन करेंगे। अबकी बार हर हालत में रेलवे ट्रैक जाम करने व फावड़ों से गांधी नगर के लोग अंडरपास निर्माण की जगह को खोदने का काम शुरू करेंगे। विधायक ने कहा कि इस बार वक्त पर रणनीति में भी बदलाव किया जाएगा। अबकी बार के आंदोलन में व्यापार मंडल का भी सहयोग लिया जाएगा।
पार्षद महेश गुप्ता ने बताया कि आंदोलन को सफल बनाने के लिए महिलाओं की 10 जुलाई को सांय पांच बजे अग्रसेन सेवा सदन गांधी नगर में अलग से बैठक बुलाई गई है जिससे आंदोलन में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन

बैठक में रामकुमार, रामगोपाल चेतनपुरिया, मास्टर दयानंद , सत्यनारायण, पवन शर्मा, जतिन श्योराण, रमेश चेतनपुरिया, अशोक नशर्मा, राजेश सोनी, देवेश बंसल, रविंद्र फौजी, अमरचंद, मास्टर नरेश, राजेश मिश्रा, जितेंद्र बंसल, सतीश बंसल, अनिल, सतपाल शर्मा, कैलाश, संजीव शर्मा, वेद प्रकाश, किशोरी लाल, राम खिलाड़ी, विनोद बंसल, अजय लांबा, योगेश शर्मा, विष्णु आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें