09jjrp05- झज्जर। बार एसोसिएशन झज्जर का कार्यालय। संवाद
झज्जर। बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर भावी प्रत्याशियों के नाम आने शुरू हो गए हैं। चुनाव के नामांकन को लेकर अब मात्र तीन दिन का समय रह गया है। बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर भावी प्रत्याशी पार्किंग व्यवस्था व चैंबरों के सुधार के साथ-साथ अधिवक्ताओं के वेलफेयर के लिए काम करने के दावे कर रहे हैं।
बार एसोसिएशन झज्जर के चुनाव 28 फरवरी को होंगे। 13 से 15 फरवरी तक बार एसोसिएशन के नामांकन प्रक्रिया रहेगी। इसी के चलते अब चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी अपने साथी प्रत्याशियों से मिलकर अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं। अब तक कई भावी प्रत्याशियों के नाम सामने आए हैं। वहीं दो भावी प्रत्याशी भावेश यादव व कुलभूषण भारद्वाज ने चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। अधिवक्ता भावेश यादव ने अब तक पांच बार एसोसिएशन झज्जर का चुनाव लड़ा है। इसमें से एक बार उपप्रधान बने है। वहीं अधिवक्ता कुलभूषण भारद्वाज का यह पहला चुनाव है।
इससे पहले भी बार एसोसिएशन के चुनाव लड़े हैं। एक बार बार एसोसिएशन के उपप्रधान बना हूं। इस बार साथी अधिवक्ताओं की मदद से बार एसोसिएशन के प्रधान पद के लिए चुना लड़ने जा रहा हूं। चुनाव जीतने के बाद अधिवक्ताओं की समस्या का समाधान और उनके वेलफेयर के लिए काम किया जाएगा। नए अधिवक्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
- भावेश यादव, पूर्व उपप्रधान, बार एसोसिएशन झज्जर
पहली पार चुनाव लड़ने जा रहा हूं। चुनाव जीतने के बाद बार के चैंबरों को रिपेयर कराया जाएगा। बार एसोसिएशन के इमारत की छत पर सोलर प्लांट लगवाने का काम करेंगे। अधिवक्ताओं के हक के लिए काम करेंगे। पार्किंग व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
- कुलभूषण भारद्वाज, भावी प्रत्याशी, बार एसोसिएशन झज्जर
09jjrp05- झज्जर। बार एसोसिएशन झज्जर का कार्यालय। संवाद
09jjrp05- झज्जर। बार एसोसिएशन झज्जर का कार्यालय। संवाद