फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना सब की जिम्मेदारी : हरविंदर

Sun, 09 Aug 2026 06:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो कैप्शन 72: संत गरीबदास धाम में ‘एक पेड़ मां के नाम’’’’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम क
विज्ञापन
बादली। संत गरीबदास फाउंडेशन ने रविवार को गांव छुड़ानी स्थित संत गरीबदास धाम के मैन चौक पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विशेष पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। 1008 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने पौधारोपण कर इसका शुभारंभ किया।
विज्ञापन

फाउंडेशन के अध्यक्ष आनंद सागर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और महंत दया सागर का सानिध्य रहा। हरविंदर कल्याण ने कहा कि पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने आमजन से प्रकृति संरक्षण अभियान से जुड़ने और कम से कम एक पौधा लगाने के साथ उसकी नियमित देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान किया। हरविंदर कल्याण ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत 17 अगस्त तक देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। यह कार्यक्रम फाउंडेशन की प्रथम संरक्षक माता ओमवती के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित किया गया।
बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून ने पौधारोपण कार्यक्रम को सरकार की सराहनीय पहल बताया। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को जन-जन का अभियान बनाने के लिए नागरिक भागीदारी पर जोर दिया। आनंद सागर ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना है। उपस्थित लोगों ने पौधारोपण किया और लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर राजेश जून, रत्न सागर, विनोद सरपंच छुड़ानी, दुल्हेड़ा सरपंच मोनू, कबलाना सरपंच उषा, बादली सरपंच आनंद, रेवाड़ी खेड़ा सरपंच रणवीर और संत सुरहेती भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें