फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: संविधान की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में वर्ष भर होंगे कार्यक्रम

Sun, 24 Nov 2024 07:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिला में भारतीय संविधान के 75वें साल को धूमधाम से मनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। संविधान की 75 वी वर्षगांठ मनाने के लिए हर वर्ग का सहयोग लिया जाए ताकि प्रत्येक व्यक्ति तक संविधान की जानकारी से रूबरू कराया जा सके।
विज्ञापन

एसडीएम रविंद्र यादव ने यह जानकारी मुख्य सचिव हरियाणा की वीसी उपरांत संविधान दिवस की तैयारियों की समीक्षा करते हुए दी। उन्होंने कहा संविधान दिवस की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में संविधान की कला पर आधारित प्रदर्शनी के अलावा विभिन्न आउटरीच गतिविधियों से जुड़े कार्यक्रम होंगे। वहीं ग्राम पंचायतों द्वारा अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। आगामी वर्ष में 14 से 28 अप्रैल तक संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान को लेकर माई भारत के स्वयं सेवकों के सौजन्य से गांवों में संविधान स्वाभिमान यात्रा निकाली जाएंगी। यात्रा के दौरान बाबा साहेब की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान पद यात्रा का आयोजन भी किया जाएगा, इसमें युवा वर्ग की सक्रिय भागीदारी रहेगी। सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा, इसमें संविधान के अनुच्छेद 51 ए के तहत नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों को पढ़ा जाएगा और समझाया जाएगा। वहीं एसडीएम ने कहा कि जिला के सभी स्कूल और कॉलेज में नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों तथा अन्य संवैधानिक मुद्दों पर वाद-विवाद व सेमिनार आयोजित करेंगे, इसमें सामाजिक सशक्तिकरण, महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता को बढ़ावा देना, समय के साथ चुनौतियों का सामना करने के लिए संविधान की लचीलापन तथा नवीनतम संशोधनों पर ध्यान केंद्रित करते हुए किए गए प्रमुख संशोधन जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें