फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रो. कर्मवीर को मिला राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से अवॉर्ड

Tue, 07 Oct 2025 09:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
07jjrp15- एनएसएस में उत्कृष्ट कार्य करने पर डॉ. कर्मवीर को सम्मानित करती राष्ट्रपति। स्रोत-स्वय
विज्ञापन
बेरी। गांव दूबलधन में स्थिति राजकीय महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. कर्मवीर गुलिया को एनएसएस में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने माई भारत नेशनल सर्विस स्कीम अवार्ड से सम्मानित किया। डॉ. कर्मवीर को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में 6 अक्तूबर को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रोफेसर डॉ. कर्मवीर गुलिया वर्ष 2012 में राजकीय पीजी महाविद्यालय दूबलधन में सहायक प्रोफेसर के रूप में जुड़े थे। साल 2013-2014 में उन्हें महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रभारी नियुक्त किया गया। उन्होंने पिछले 13 वर्षों में न केवल कॉलेज परिसर में पेड़ लगाए बल्कि समाज को भी नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाई है।
उनकी अगुआई में कॉलेज परिसर में अब तक 7 हजार से अधिक पेड़-पौधे लगाए जा चुके हैं। इससे 5 एकड़ का क्षेत्र आज हरियाली से सराबोर है। डॉ. कर्मवीर को इससे पहले भी यूनिवर्सिटी स्तर पर सर्वश्रेष्ठ सोशल वर्कर का प्रथम स्थान और नेशनल कांटिनेंटल लीडर अवॉर्ड मिल चुका है।
विज्ञापन

2022-2023 में उन्हें प्रदेश के राज्यपाल ने राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्हें सत्र 2024-2025 में राजकीय महाविद्यालय दूबलधन का कार्यवाहक प्राचार्य नियुक्त किया गया। उनकी पत्नी महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक के कॉमर्स विभाग में कार्यरत हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें