फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोस्टवांटेड बदमाश परमिंदर उर्फ चीमा पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। हत्या व लूट की विभिन्न आपराधिक वारदातों में अति वांछित बदमाश परमिंदर उर्फ चीमा को पकड़ने के लिए पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। जिले में वह कई वारदातों को अंजाम दे चुका है और फिलहाल तक पुलिस गिरफ्त से बाहर चल रहा है। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने नकद इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन

रोहतक रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संदीप खिरवार की ओर से की गई अनुशंसा पर पुलिस महानिदेशक ने झज्जर जिले में हुई हत्या व लूटपाट की दो अलग-अलग आपराधिक वारदातों में अति वांछित बदमाश को पकड़ने के लिए 25,000 रुपये के इनाम की घोषणा की है।
बता दें कि परमिंदर उर्फ चीमा पर 26 अगस्त 2020 को थाना बेरी के एरिया में एक व्यक्ति की हत्या व मार्च 2021 में थाना माच्छरौली के एरिया में लूटपाट की वारदात को अंजाम देने का आरोप है। एसपी राजेश दुग्गल ने कहा कि आरोपी के बारे में जानकारी देने वाले का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा। आरोपी के संबंधि में कोई भी सूचना मोबाइल नंबर 8930500601, 8930500604, 8930500608, 8930500621 अथवा 8930500677 पर दी जा सकती है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें