फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नाॅर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में प्रियांशु बेरी ने जीते दो पदक

Thu, 10 Sep 2026 06:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो-69: कोच काजल सैनी के साथ शूटर प्रियांशु बेरी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
बहादुरगढ़। उत्तराखंड के देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में 3 से 8 सितंबर तक आयोजित 45वीं नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में हरियाणा के उभरते निशानेबाज प्रियांशु बेरी ने दो पदक अपने नाम किए। प्रियांशु ने प्रतियोगिता में रजत और कांस्य पदक जीतकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रियांशु बेरी ने सफलता का श्रेय कोच काजल सैनी, मेंटॉर मनोज कुमार और ‘गन फॉर विक्ट्री शूटिंग अकादमी के संचालक रोहित बल्हारा के मार्गदर्शन और निरंतर सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि कोच और मेंटॉर द्वारा दी गई तकनीकी जानकारी, नियमित अभ्यास और सही मार्गदर्शन से उन्हें प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिली।
प्रियांशु ने कहा कि अकादमी में मिलने वाले प्रशिक्षण और सुविधाओं ने उनके खेल को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका लक्ष्य आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतना है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले महीने देहरादून में आयोजित जसपाल राणा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी प्रियांशु बेरी ने स्वर्ण पदक जीता था। लगातार प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। कोच काजल सैनी ने बताया कि दिसंबर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता को ध्यान में रखते हुए प्रियांशु लगातार कड़ी मेहनत कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी प्रतियोगिता में भी वह बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें