फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ के मुक्केबाज यश ने स्वर्ण और विहान ने रजत पदक जीता

Thu, 10 Sep 2026 06:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो-55: विजेता खिलाड़ी के साथ खेल प्रेमी। स्रोत अकादमी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। नॉर्थ जोन सीबीएसई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बहादुरगढ़ के युवा मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिभा का दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में शहर के पांच खिलाड़ियों ने पदक जीतकर बहादुरगढ़ का नाम रोशन किया। इनमें यश यादव ने स्वर्ण और विहान देशवाल ने रजत पदक हासिल कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी क्वालिफाई किया है।
नॉर्थ जोन सीबीएसई बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन तीन से सात सितंबर तक जींद स्थित तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों और राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

बजरंग बॉक्सिंग अकादमी के खिलाड़ी यश यादव ने अंडर-17 आयु वर्ग के 50 से 52 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ यश ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं विहान देशवाल ने अंडर-14 के 38 से 40 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया।
इसके अलावा सुमित फोगाट ने अंडर-19 के 81 से 91 किलोग्राम भार वर्ग, दुष्यंत यादव ने अंडर-14 के 36 से 38 किलोग्राम भार वर्ग और शौर्य ने अंडर-14 के 28 से 30 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता से पदक जीतकर लौटने पर खिलाड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। बजरंग बॉक्सिंग अकादमी के कोच राहुल सैनी ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताई और कहा कि खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत व अनुशासन के बल पर यह सफलता हासिल की है। उन्होंने यश यादव और विहान देशवाल को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें