फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 800 मीटर ओपन दौड़ में प्रिया प्रथम और अंतिम द्वितीय

विज्ञापन
15jjrp23- झज्जर। ​खिलाड़ी को मेडन पहनाकर व पुरस्कार देकर सम्मानित करते। स्रोत- आयोजक - फोटो : संवाद
विज्ञापन
झज्जर। गांव खेड़ी होशदारपुर स्थित खेल ग्राउंड में शहीद सत्येंद्र यादव की याद में खेल महोत्सव व ग्राम उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें 800 मीटर ओपन लड़कियों की दौड़ में प्रिया भिंडावास ने पहला, अंतिम दादरी ने दूसरा व निशा चिमनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

1500 मीटर ओपन लड़कों की दौड़ में सोनू साल्हावास ने पहला, प्रदीप साल्हावास ने दूसरा व अंकित भिंडावास ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। खेड़ी होशदारपुर खेल एवं युवा समिति एवं समस्त ग्रामवासियों की तरफ से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
खेड़ी होशदारपुर ग्रामवासियों के लिए आयोजित 400 मीटर लड़कों की दौड में नंदलाल ने पहला, गोलू ने दूसरा व प्रिंस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में सुदेश ने पहला, उर्मिला ने दूसरा व अनिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

लड़कियों की 400 मीटर दौड़ में पूजा ने पहला, तन्नु ने दूसरा व दीक्षा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की लंबी कूद में पूजा ने पहला, मेघा ने दूसरा व तमन्ना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों की लंबी कूद में प्रिंस ने पहला, मुकूल ने दूसरा व शेखर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
लड़कियों के शाॅट पुट में अदिति ने पहला, दीक्षा ने दूसरा व मानसी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मटका दौड में उर्मिला ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा छोटे बच्चों के लिए भी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया। विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें