15jjrp22- हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते वक्ता। स्रोत-आयोजक
झज्जर। मंगल पांडे शाखा की तरफ से हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें धर्म, संस्कृति, संस्कारों को जीवन में धारण करते हुए हिंदू समाज को जातियों के बंधन तोड़कर एकता के सूत्र में बांधने का संदेश दिया गया।
सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह कार्यवाह राकेश कुमार मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन की अध्यक्षता मृत्युंजय गिरि महाराज ने की।
मुख्य वक्ता राकेश कुमार ने कहा कि 100 वर्ष पूर्व डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने हिंदू शक्ति को संगठित करने के लिए संघ की स्थापना की। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को जाति का भेदभाव बुलाकर एकता के सूत्र में बंधने की आवश्यकता है और अपने बच्चों को शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक रूप से मजबूत करने की जरूरत है। राकेश कुमार ने कहा कि धर्म व संस्कृति हमारा जीवन का आधार है तो संस्कार हमारी जीवन पद्धति है।
कार्यक्रम के दौरान डीजे के साथ कलश यात्रा भी निकाली गई जिसमें महिलाएं नाचती गाती मढ़ी देवी मंदिर से दिल्ली गेट, चौपटा बाजार होते हुए हिंदू सम्मेलन स्थल परसा वाली चक्की पहुंची।
महाराज मृत्युंजय गिरि ने कहा कि मातृ शक्ति एक संकल्प करके जाए कि अपने बच्चों को मोबाइल जैसी बीमारी से दूर रखेंगी और दुराचारी शक्तियों से देश व अपने समाज को बचाने के लिए ज्यादा बच्चे पैदा करने की आवश्यकता है। मुख्य अतिथि चरण दास महाराज ने कहा कि बच्चों को धर्म व संस्कृति के बारे में बताएं।