फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: निजी बस परिचलक की पीट-पीटकर हत्या; युवकों ने कुर्सियों से किए वार, अज्ञात तीन पर केस दर्ज

Sat, 20 Jan 2024 10:38 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

झज्जर में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के बेटे के अनुसार उसे पता लगा की तीन युवकों ने कुर्सीयों से दो लोगों को लड़ाई झगड़ा करके चोटें मारी हैं। जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में इलाज के दौरान एक की मौत हो गई।
विज्ञापन
थाना दुजाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर के बिरधाना मोड शराब ठेके के पास शुक्रवार रात तीन युवकों ने दो लोगों को कुर्सियां मारकर घायल कर दिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से एक को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक की बेटे की शिकायत पर अज्ञात तीन युवकों पर केस दर्ज कर लिया हैं।

विज्ञापन


जहादपुर निवासी नरेंदर ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसके पिता विष्णुदत्त मारुती कम्पनी मानेसर की बस पर परिचालक की नौकरी करते हैं। वह झज्जर से मानेसर मारुती कम्पनी के कर्मचारियों को लाने व ले जाने का काम करते हैं। 19 जनवरी को उसके पिता सुबह डयुटी पर जाने के लिए घर से झज्जर गए थे। रात करीब 8.30 पर बस ड्राइवर सुशील के नंबर से उसे फोन आया कि उसने करीब 7 बजे उसके पिता को विजयलक्ष्मी सोसायटी बिरधाना मोड झज्जर ठेके के पास उतारा था।

वह अभी तक बस पर वापिस नहीं आया है। वह आपने पिता को लेने के लिए बिरधाना मोड झज्जर ठेके के पास आया तो पता चला कि ठेका शराब के पास तीन लड़कों ने कुर्सीयो से दो लोगों को लडाई झगड़ा करके चोटें मारी हैं, जिनको इलाज के लिए सविल अस्पताल झज्जर ले गए हैं। वह सिविल अस्पताल पहुंचा तो पता चला कि उसके पिता को अधिक चोट के कारण रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया हैं। वह परिवार के साथ पीजीआई गया तो वहा उसके पिता कों डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें