फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एक्सईएन ने सीनियर सिटीजन क्लब का दौरा कर समस्या सुनी

Sat, 20 Jan 2024 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के एक्सईएन पवन कुमार ने शुक्रवार को सीनियर सिटीजन क्लब का दौरा किया। इस अवसर पर क्लब सदस्यों ने अपनी समस्याएं रखी।
विज्ञापन

इस अवसर पर एक्सईएन पवन कुमार ने बताया कि पुलिया के पास का रोड़ और चौड़ा किया जाएगा। इसके अलावा सीनियर सिटीजन क्लब का एस्टीमेट पास होने पर इसका मरम्मत का कार्य करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी रोड पर बनने वाले पार्क का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। यह पार्क झझर जिले में सबसे सुंदर बनेगा। सेक्टर छःह सड़कें मौसम ठीक होने पर बनानी शुरू कर दी जाएगी। सांसद अरविंद शर्मा के प्रतिनिधि राजेंद्र कौशिक ने बताया कि उन्होंने गुरुग्राम रोड पर पुलिया और सीनियर सिटीजन क्लब की समस्याओं का मुद्दा दिशा की बैठक में उठाया गया था। इस पर सांसद ने संबंधित अधिकारियों को जल्द काम करने के निर्देश दिए थे। इस अवसर पर एसडीओ नरेश राणा, जेई कृष्ण मलिक, राजेन्द्र कौशिक, रणबीर गुलिया प्रधान सीनियर सिटीजन क्लब सेक्टर छह और डॉ. नरेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें