पत्नी की हत्या के आरोप में झज्जर की दुलीना जेल में बंद कैदी की हार्ट अटैक के चलते मौत हो गई। नरेंद्र नाम का यह कैदी पिछले तीन वर्षों से दुलीना जेल में बंद था। जेल प्रबंधन की माने तो उसे मंगलवार देर शाम छाती में दर्द हुआ था। तभी जेल प्रबंधन ने उपचार के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया था, लेकिन कैदी ने बीच रास्ते ही दम तोड़ दिया।
जेल अधीक्षक सुनील सांगवान ने बताया मृतक कैदी बहादुरगढ़ के गांव देशलपुर का रहने वाला था और उस पर अपनी पत्नी की हत्या किए जाने का आरोप था। इसके चलते माननीय अदालत द्वारा नरेंद्र को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। वह वर्ष 2012 से दुलीना जेल में सजा काट रहा था। देर शाम ही नरेंद्र के परिजनों को जेल प्रबंधन और पुलिस की तरफ से हादसे की सूचना दी गई। बुधवार को नरेंद्र के शव का स्थानीय नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।