फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती वैन में लगी आग, चालक फंसा, राहगीरों ने बचाई जान

Wed, 12 Oct 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
वैन में लगी आग - फोटो : bureau
विज्ञापन
यादव धर्मशाला के सामने सड़क पर चलती एक वैन में अचानक आग लग गई। चालक ने गाड़ी में आग लगते ही उतरने का प्रयास किया, लेकिन खिड़की न खुलने के चलते वह झुलस गया। वहां मौजूद तीन-चार युवकों ने उसे गाड़ी से बाहर खींचकर उसके कपड़ों में लगी आग बुझाई और उसकी जान बचाई।
विज्ञापन


झुलसे हुए चालक को युवकों ने तुरंत नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि गाड़ी में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी है।

दिल्ली के शाहाबाद निवासी रोहताश पुत्र मांगेराम ने बताया कि वह सीएनजी लगी वैन लेकर सेहलंगा गांव जा रहा था, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण वह वैन को झज्जर में एक मिस्त्री के पास खड़ी करके सेहलंगा चला गया। उसके बाद वह जब सेहलंगा से वापस आया और झज्जर से वैन लेकर दिल्ली के लिए चला तो मिस्त्री की दुकान से करीब 200 मीटर दूरी पर ही गाड़ी में आग लग गई, जिससे रोहताश के कपड़ों में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें