फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: भावांतर घटाया, अब किसानों को मिलेगा 575 रुपये प्रति क्विंटल

Sun, 28 Sep 2025 07:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
27jjrp30- झज्जर। झज्जर अनाज मंडी में धान को झारते हुए श्रमिक। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। सरकार की ओर से किसानों को दिया जाने वाला भावांतर अब घटा दिया है। सरकार की तरफ से अब किसानों की फसल पर 575 रुपये प्रति क्विंटल भावांतर दिए जाने का पत्र जारी किया है। इससे पहले सरकारी की तरफ से 625 रुपये भावांतर दिए जाने की बात कही गई थी।
विज्ञापन

वहीं, जिले की अनाज मंडियों में अब तक बाजरे की खरीद शुरू नहीं हो पाई है। खरीद शुरू नहीं होने के कारण अनाज मंडी में अपनी फसल लेकर पहुंचने वाले किसानों और आढ़तियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा अभी तक करीब 60 प्रतिशत किसानों का डाटा ई-खरीद पोर्टल पर दर्ज हुआ है जबकि 40 प्रतिशत का डाटा पोर्टल पर दर्ज होना बाकी है।
बचा हुआ किसानों का डाटा पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है। झज्जर में 27,698 किसान मेरी फसल मेरी पोर्टल पर दर्ज है। वहीं किसानों की 115298 एकड़ भूमि पर बाजरे की फसल रजिस्टर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें