बहादुरगढ़। वार्ड नंबर 24 के मेन बाजार में समाजसेवी यशपाल ने शहरवासियों के साथ मिलकर मिट्टी के दीयों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने लोगों से दीपावली पर मिट्टी के पारंपरिक दीये जलाने और पर्यावरण संरक्षण के साथ स्थानीय कुम्हारों को प्रोत्साहित करने की अपील की।
विज्ञापन
यशपाल ने कहा कि मिट्टी के दीये हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक हैं। इनके इस्तेमाल से न केवल परंपराओं को बढ़ावा मिलता है, बल्कि कुम्हारों और छोटे कारीगरों को रोजगार भी मिलता है। उन्होंने प्रत्येक परिवार से दीपावली पर मिट्टी के दीये खरीदने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के 14 वर्ष का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटने की खुशी में लोगों ने घरों में दीप जलाए थे। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए दीपावली पर मिट्टी के दीयों को प्राथमिकता देनी चाहिए। इस मौके पर बबीता, हेमलता और चंद्रो ने भी अभियान का समर्थन किया।