फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ग्रीन पटाखों के नियमों की पालना के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। दीपावली पर ग्रीन पटाखों से संबंधित नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए जिलाधीश वर्षा खांगवाल ने जिले के चारों उपमंडलों झज्जर, बेरी, बादली और बहादुरगढ़ में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। संबंधित एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में समग्र प्रभारी होंगे और सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) के साथ समन्वय बनाकर निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

जारी आदेशों के अनुसार झज्जर उपमंडल में कार्यकारी अभियंता युद्धवीर सिंह, नायब तहसीलदार अंशुल और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी राहुल मेहरा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बेरी में नायब तहसीलदार मनोज और नवदीप तथा बादली में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी धर्मपाल और नायब तहसीलदार अरविंद ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।
वहीं बहादुरगढ़ में नायब तहसीलदार प्रवीण, कार्यकारी अभियंता अमन मोर, एचएसआईआईडीसी के वरिष्ठ प्रबंधक रोबिन बाटला, सहायक श्रम आयुक्त राजेंद्र हुड्डा और लोक निर्माण विभाग के उपमंडल अभियंता राजेश तोमर को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत जारी आदेशों के अनुसार 7 और 8 नवंबर को सुबह 6 से 7 बजे तथा रात 8 से 10 बजे तक ही प्रमाणित ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति होगी। 9 नवंबर से जिले में सभी प्रकार के पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री और इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें