फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 57 नए सेक्टर बनाने की तैयारी, पहली बार साढ़े 10 हजार एकड़ जमीन खरीदेगी सरकार

विज्ञापन
फोटो-58: बहादुरगढ़ का मास्टर प्लान का नक्शा। स्त्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
बहादुरगढ़। झज्जर और बहादुरगढ़ में 57 नए सेक्टर विकसित करने की तैयारी है। इसके लिए सरकार पहली बार भूमि अधिग्रहण की बजाय जमीन खरीदेगी। ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से दोनों शहरों के लिए करीब साढ़े 10 हजार एकड़ जमीन खरीदी जाएगी।
विज्ञापन

नगर और ग्राम आयोजना विभाग की ओर से बहादुरगढ़ और झज्जर शहर के लिए बनाए गए मास्टर प्लान (डेवलेपमेंट प्लान) में प्रस्तावित नए रिहायशी, वाणिज्यिक व मिक्स लैंड यूज वाले सेक्टरों को विकसित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
जमीन व सेक्टरों का ब्योरा ई-भूमि पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है ताकि संबंधित क्षेत्र के किसान अपनी इच्छा अनुसार जमीन का ब्योरा व रेट पोर्टल पर अपडेट कर सकें। अगर किसान जमीन देने के इच्छुक होंगे तो सरकार की ओर से अपने एग्रीगेटर्स के जरिये किसानों से उनकी जमीन खरीद ली जाएगी।
विज्ञापन

जमीन मिलने के बाद ही नए सेक्टरों को विकसित करने का रास्ता साफ होगा। प्रदेश सरकार अपने अनुबंधित एग्रीगेटर्स के माध्यम से किसानों को जमीन बेचने के लिए तैयार करेगी ताकि आमजन के घरोंदे बनाने का सपना भी साकार हो सके और अवैध कॉलोनियों के विकसित होने पर भी अंकुश लग सके।
सरकार की ओर से ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के शहरों के मास्टर प्लान में प्रस्तावित सेक्टरों के लिए करीब डेढ़ लाख एकड़ जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू की गई है जिसमें साढ़े 10 हजार एकड़ जमीन झज्जर जिले की भी शामिल है।
बहादुरगढ़ के मास्टर प्लान 2041 में 34 तो झज्जर के प्लान में 23 नए सेक्टर प्रस्तावित किए गए थे। इन सेक्टरों के लिए जमीन खरीदने की तैयारी बहादुरगढ़ के मास्टर प्लान 2041 में रिहायशी सेक्टर-3, 3बी, 4ए, 14, 15, 25, 26, 28, 28ए, 29, 37, 41, 42, 47, 48 और 51 प्रस्तावित हैं।
इसके अलावा मिक्स लैंड यूज में सेक्टर 3ए, 17ए, 23, 24, 27, 30, 31, 32, 33, 35, 36, 38, 40, 44, 45, 46, 49 व 50 हैं। इनके लिए एचएसवीपी ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से करीब 6400 एकड़ जमीन खरीदेगी।
वहीं झज्जर में रिहायशी सेक्टर 6, 12ए, 27, 28, 29, 33, 35, 36 व 37, वाणिज्यिक सेक्टर 14ए व 21, पब्लिक व सेमी पब्लिक 22, 23, 24, 25, 26 व 31 और मिक्स लैंड यूज के लिए 13ए, 20, 21, 25, 30 व 32 सेक्टर के लिए जमीन की खरीद की जाएगी।
वर्जन
सरकार की ओर से मास्टर प्लान में प्रस्तावित सेक्टरों के लिए जमीन खरीदने का निर्णय लिया गया है। ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। किसान अगर अपनी जमीन बेचने के इच्छुक हुए तो सेक्टरों को विकसित करने की कार्यवाही आगे बढ़ेगी। -विजय राठी, संपदा अधिकारी, एचएसवीपी, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें