-फोटो 59 : सराय औरंगाबाद गांव में बनाया गया पावर हाउस। संवाद
बहादुरगढ़। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से गर्मी को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। कहीं जर्जर तारों को बदला जा रहा है तो कहीं ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जा रही है। कहीं तो नए ट्रांसफार्मर लगाने का काम हो रहा है। इसी महीन ेसराय औरंगाबाद और एचएसआईआईडीसी सेक्टर-16 में नए पावर हाउस चालू हो जाएंगे।
सिटी-1 और 2 डिविजन के साथ लाइनपार में भी बिजली की खामियों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। बहादुरगढ़ क्षेत्र चार डिविजन में बंटा हुआ है। इसमें सिटी-1, 2 और लाइनपार क्षेत्र शहर में आते हैं। ग्रामीण इलाकों में अलग-अलग क्षेत्र हैं। सभी में बिजली सुधार का कार्य किया जा रहा है। सेक्टर-2 और 6 में नए ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। पहले से लगे ट्रांसफार्मरों की क्षमता भी बढ़ाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरडीएसएस स्कीम के तहत नए फीडर का काम चल रहा है। कई जगह तार भी नई लगाई जा रही हैं।