फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: बहादुरगढ़ में टोल मांगने पर गुस्साए कार चालक ने टोल कर्मचारी को कुचला, युवक ने अस्पताल में दम तोड़ा

Sat, 01 Mar 2025 12:46 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

सूचना मिलते ही आसौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि, अभी तक पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है। पोस्टमार्टम और गवाहों के बयान दर्ज होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादुरगढ़ के रोहद टोल प्लाजा पर शनिवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। टोल मांगने पर नाराज एक बैलेनो कार चालक ने टोल कर्मचारी को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए रोहतक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


शनिवार सुबह जब एक बैलेनो कार चालक टोल प्लाजा से बिना टोल चुकाए निकलने की कोशिश कर रहा था, तब वहां तैनात टोल कर्मचारी संजय (25) ने उसे रोककर टोल पर्ची कटवाने के लिए कहा। इस पर कार चालक भड़क गया और संजय से बहस करने लगा। कहासुनी के दौरान उसने संजय को गाली-गलौज की और अचानक गुस्से में आकर उसे अपनी कार से टक्कर मार दी। कार चालक टोल कर्मचारी को कुचलता हुआ फरार हो गया।

घटना के बाद मचा हड़कंप
टोल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल रोहतक के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद टोल प्लाजा के अन्य कर्मचारी मौके पर एकत्र हो गए और हंगामा किया।
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही आसौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि, अभी तक पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है। पोस्टमार्टम और गवाहों के बयान दर्ज होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें