फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कृपाल आश्रम में संत दर्शन सिंह महाराज व संत राजिंदर सिंह का प्रकाश पर्व मनाया

Tue, 17 Dec 2024 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 55 : शिविर में लोगों की आंखों की जांच करते डॉक्टर व उनकी टीम।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सावन कृपाल रुहानी मिशन की शाखा कृपाल आश्रम में दयाल पुरुष संत दर्शन सिंह महाराज एवं संत राजिंदर सिंह के प्रकाश पर्व को लेकर कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर जहां प्रवचन हुए वहीं नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर, सत्संग समेत अनेक कार्यक्रम भी हुए। नेत्र जांच शिविर का 134 व्यक्तियों ने लाभ उठाया। आश्रम की तरफ से 40 व्यक्तियों को चश्में प्रदान किए।
विज्ञापन


गुरुग्राम से आई मुख्य प्रचारक रीटा शर्मा ने गुरु महिमा, पूर्ण गुरु की तलाश, दोनों महापुरुषों के बारे और सावन कृपाल रूहानी मिशन के बारे में विस्तार से समझाया। अन्य प्रचारकों और संगत ने गुरु प्रेम, गुरबाणी से शब्द गायन ओर अपने संस्मरण पेश किए। दिल्ली अस्पताल से विशेषज्ञ डाॅ. संदीप गोठवाल, लेफ्टिनेंट कर्नल (रिटायर्ड) व टीम ने आंखों की जांच की। उधर सत्संग के बाद बाल सत्संग के बच्चों ने मनमोहक आध्यात्मिक सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी। पटेल नगर, आर्य नगर, ओमैक्स सिटी, नया गांव, बराही गांव तथा मेन सेंटर के बच्चों ने भाग लिया। प्रबंधन समिति की ओर से राज सिंह कटारिया प्रधान व हेमचंद्र गर्ग ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को पारितोषिक भेंट किए और कार्यक्रम में मौजूद सभी छोटे बच्चों को उपहार वितरित किए। इस दौरान प्रधान राज सिंह कटारिया, उप प्रधान हेम चंद्र गर्ग, सचिव सुभाष चंद्र, खजांची धर्मवीर रोहिल्ला, कर्मवीर, राजेश कुमार, सुरेश हुड्डा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें