फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जवानों को दिया जा रहा अत्याधुनिक हथियारों का प्रशिक्षण

Tue, 17 Dec 2024 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस लाइन में जवानों को अत्याधुनिक हथियारों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान पुलिस जवानों को हथियारों को चलाने तथा उचित रखरखाव के बारे में जानकारी दी जा रही है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि झज्जर जिले के 325 जवानों को यह कोर्स करवाया जा चुका है। 50-50 जवानों के बैच बनाए गए हैं। इस समय आठवां ट्रेनिंग बैच चल रहा है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान जवानों को एसएलआर, रिवाल्वर, इंसास, पिस्टल ऑटो, पिस्टल ग्लॉक, कारबाइन मशीन गन एके-47, टियर गैस गैन, मल्टी सेल लांचर, पंप एक्शन गैन जैसे आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल करना सिखाया जा रहा है। जवानों को पुलिस ट्रेनिंग के अलावा अन्य दिनों में दोबारा हथियारों का अभ्यास करने का समय मिलता रहे, इसलिए करीब एक सप्ताह तक नए हथियारों का प्रशिक्षण देने के बाद जवानों को फायरिंग रेंज में भेजकर फायर भी करवाए जाते हैं। इस परीक्षण में उप निरीक्षक विजय कुमार, सीडीआई सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र जवानोंं को प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें