फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नप में ठेकेदारों की पेमेंट को लेकर राजनीति गर्म, पार्षदों की सामान्य बैठक बुलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बहादुरगढ़। भुगतान स्वीकृत समिति में हुए अनेक कार्यों की ठेकेदारों को पेमेंट करने के मामले में नगर परिषद की राजनीति गरमा गई है। पार्किंग की मार्किंग, साइन बोर्ड, बंदर, सफाई व कुछ अन्य कामों की पेमेंट रोकने की मांग को लेकर पार्षद एकजुट हो रहे हैं। कई पार्षदों ने मिलकर इन कार्यों की पेमेंट न करने और जांच कराने की मांग को लेकर कार्यकारी अधिकारी को पत्र लिखा है। पेमेंट अप्रूवल कमेटी के सदस्य विशाल गर्ग द्वारा आपत्ति जताने के बाद भी नप द्वारा इन कार्यों की ठेकेदारों को पेमेंट करने से पार्षदों में रोष व्याप्त है। अब पार्षद ठेकेदारों की पेमेंट न करने की मांग पर अड़ गए हैं।
पार्षदों का कहना है कि फिलहाल कार्यकारी अधिकारी को पत्र लिखकर उन्हें पेमेंट न करने की मांग की गई है। अगर फिर भी पेमेंट कर जाती है तो वे जल्द ही चंडीगढ़ में उच्चाधिकारियों से मिलकर संबंधित अधिकारियों व पदाधिकारियों के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग करेंगे। साथ ही पार्षदों ने सामान्य बैठक बुलाने की भी मांग की है। पार्षदों का कहना है कि सामान्य बैठक में इस मामले को जोर-शोर से उठाया जाएगा और चेयरपर्सन सरोज राठी से जवाब-तलब किया जाएगा। उधर, चेयरपर्सन सरोज राठी ने स्पष्ट किया है कि जिन ठेकेदारों से हमने काम लिया है, उनकी नियमानुसार पेमेंट करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

पार्षद कुलदीप सिंह, विशाल गर्ग, बलराम, सुनैना मलिक, संदीप दहिया, ज्योति राठी, बिजेंद्र दलाल, रमन यादव, जितेंद्र राठी, रजनीश उर्फ मोनू व सचिन दलाल ने कहा कि बंदर पकड़ने में खानापूर्ति की गई है। वार्ड 1, 9, 15, 16, 18, 20, 23 व 27 में एक भी बंदर नहीं पकड़ा गया। वार्ड 13, 17, 19, 21 व 25 में बंदर पकड़ने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई है। ऐसा ही हाल सफाई कार्य का है। सफाई न होने से शहर में महामारी फैलने का खतरा मंडरा रहा है। इन दोनों ठेकेदारों की पेमेंट रोकी जाए।

पार्षदों ने बताया कि नगर परिषद की ओर से शहर में नालों पर स्लैब रखने का टेंडर दिया गया था। ठेकेदार अपनी मनमर्जी के हिसाब से स्लैब रख रहा है। पार्षदों की मांग के अनुसार स्लैब नहीं रखवाए जा रहे हैं। यहीं हाल साइन बोर्ड का है। ठेकेदार ने रेट्रो रिफ्लेक्टिव सीट भी जोड़ लगाकर लगाई हैं, साइन बोर्ड भी निम्न स्तर के लगाए हैं। साइन बोर्ड में स्टील की मात्रा ज्यादा दर्शाई गई है जबकि मौके पर कम मात्रा में स्टील लगा है। ऐसे में इस कार्य की पेमेंट की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


वर्जन...
पेमेंट अप्रूवल कमेटी में जो भी प्रस्ताव पास हुए हैं, उनकी पेमेंट नियमानुसार की जा रही है। कुछ पार्षद जान बूझकर विकास में रोड़ा अटकाना चाह रहे हैं। इसके सिवाय उनका कोई काम नहीं है। हम ठेकेदारों से काम करवा रहे हैं तो उनकी नियमानुसार पेमेंट करना भी हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें