फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दृश्यता घटी, एक्यूआई बढ़ा

Fri, 01 Dec 2023 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सीजन का पहला कोहरा : दोपहर को शाम जैसे हालात
विज्ञापन

फोटो-17, 18
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। मौसम ने करवट बदल ली है और वीरवार को सीजन का पहला कोहरा पड़ा। कोहरा भी इतना घना था कि दृश्यता 15 मीटर से भी कम रही। सुबह मौसम साफ था जबकि दोपहर होते-होते कोहरा छा गया और शाम जैसे हालात हो गए। वाहनों की गति धीमी हो गई। वही कोहरे के चलते एक्यूआई भी बढ़ कर 182 पहुंच गया।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी सप्ताह में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट आएगी। फिलहाल अधिकतम तापमान 24 डिग्री चल रहा है और आगामी सप्ताह तक 23 से 24 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। वीरवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। बदलते मौसम के चलते मौसमी बीमारियां शुरू हो गई हैं। सिविल अस्पताल में रोजाना खांसी, जुकाम, बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। वीरवार को सिविल अस्पताल में 757 ओपीडी हुई, इसमें 61 बच्चे बुखार, खांसी, जुकाम से पीड़ित पहुंचे। इसके अलावा लगभग 200 मरीज जरनल ओपीडी में पहुंचे, इनको भी बुखार, खांसी और जुकाम की शिकायत रही।
विज्ञापन


एक्यूआई भी बढ़ा
बुधवार को झज्जर शहर का एक्यूआई 172 था जोकि वीरवार को 182 तक पहुंच गया। हालांकि एक्यूआई कम होने से अब ग्रेप की कुछ पाबंदियां कम हो चुकी हैं।


दिन भर छाया रहा कोहरा बादलवाई के कारण नहीं निकली धूप
साल्हावास। क्षेत्र में 2 दिन पहले हुई बारिश के बाद मौसम ने अचानक करवट बदली है। नवंबर के अंतिम दिन सुबह से ही कोहरा छाया रहा। शाम होते-होते फिर से कोहरा छाने लगा। दिनभर लोग धूप निकलने का इंतजार करते रहे, लेकिन धूप बिल्कुल नहीं निकली। सूर्यदेव के दर्शन भी लगभग 8:30 बजे के आसपास हुए। इस दौरान हवा में 67 प्रतिशत नमी देखी गई तथा हवा आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली, इसके कारण लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा।
विज्ञापन

गेहूं की पछेती बिजाई शुरू
बारिश होने के बाद उन किसानों ने गेहूं की पछेती बिजाई शुरू कर दी है, जिन्होंने अभी तक गेहूं की बिजाई नहीं की थी। कृषि विभाग की मानें तो इस बार 40 हजार एकड़ में पछेती बिजाई होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें