फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजेपी कार्यकर्ता संदीप को पुलिस घर से ले गई: प्रवक्ता चेची भी डिटेन, हिसार रैली से पहले पुलिस ने की कार्रवाई

Thu, 01 Oct 2026 09:29 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

संदीप कुमार ने झज्जर में जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर सीईटी पास अभ्यर्थियों से जुड़ी विभिन्न मांगों को उठाया था। इसके बाद बुधवार को उन्हें घर से ले जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीईटी पास अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर आवाज उठा रहे सीजेपी कार्यकर्ता बादली निवासी संदीप मास्टर को घर से ले जाने के बाद झज्जर से पार्टी प्रवक्ता अभिता द्विजा चेची समर्थकों के साथ पुलिस थाना पहुंचे जहां पुलिस ने चेची को भी डिटेन कर लिया है। संदीप की पत्नी संजू गुलिया ने वीडियो जारी कर बताया कि कुछ लोग उनके घर पहुंचे और संदीप को अपने साथ ले गए। 

विज्ञापन


संजू गुलिया के अनुसार, घर पहुंचे लोगों ने संदीप से अगले दो दिनों के कार्यक्रम के बारे में जानकारी मांगी। उन्होंने यह भी कहा कि किसी प्रकार की अराजकता फैलाने का काम नहीं किया जाए। इस पर संजू ने कहा कि वे ऐसा कोई काम नहीं कर रहे हैं। इसके बाद संदीप को जबरदस्ती साथ ले जाने की बात कही है।

संदीप की पत्नी संजू ने जारी वीडियो में कहा कि बेरोजगारी और सीईटी अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर उनका परिवार आगे भी आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं की मांगों को उठाने का प्रयास जारी रहेगा।
विज्ञापन


बता दें कि 28 सितंबर को संदीप कुमार ने झज्जर में जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर सीईटी पास अभ्यर्थियों से जुड़ी विभिन्न मांगों को उठाया था। इसके बाद बुधवार को उन्हें घर से ले जाने की बात सामने आई है। पुलिस थाना प्रभारी सुमित कुमार का कहना है कि हिसार रैली को देखते हुए संदीप को डिटेन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें