झज्जर/बहादुरगढ़। त्योहारी सीजन में बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए झज्जर पुलिस ने यातायात व्यवस्था के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। पुलिस उपायुक्त यातायात शुभम सिंह ने अधिकारियों को यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने और लोगों को जाम से बचाने के निर्देश दिए हैं। झज्जर में बाजारों में चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
पार्किंग के लिए पुराना बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड और भगत सिंह चौक पर व्यवस्था की गई है। बहादुरगढ़ में रेलवे रोड को वन-वे किया गया है। इस मार्ग से जाने वाले वाहन चालकों को वापसी के लिए नाहरा-नाहरी रोड का इस्तेमाल करना होगा। यहां वाहनों की पार्किंग के लिए पुराना बस स्टैंड और पुराना कोर्ट परिसर निर्धारित किए गए हैं। पुलिस ने लोगों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल करने और सड़क पर पार्किंग से बचने की अपील की है।