झज्जर। पुलिस की विभिन्न टीमों ने जिले में वांछित अपराधियों को पकड़ने के उद्देश्य से विशेष कॉम्बिंग एवं सर्च अभियान चलाया। शहरी व ग्रामीण इलाकों में अपराधों की रोकथाम के साथ साथ वांछित अपराधियों की धरपकड़ की गई। 6 मोबाइल फोन व 3 आधार कार्ड बरामद हुए। इनकी जांच की जा रही है।
एसपी डॉ अर्पित जैन के दिशा निर्देश अनुसार डीएसपी गुलाब सिंह के नेतृत्व में पुलिस की 11 टीमों द्वारा जिला के अलग-अलग चिन्हित स्थानों पर औचक छापे मार कार्रवाई की। सुबह 07:00 बजे शुरू हुए सर्च अभियान के दौरान अलग-अलग टारगेट पर रेड करते हुए संबंधित व्यक्तियों की पहचान के संबंध में जांच पड़ताल की गई। अपराध जांच शाखा झज्जर के प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस की 11 टीमों द्वारा 11 टारगेट निर्धारित करके औचक छापेमारी कार्रवाई की गई। पुलिस की अलग-अलग 11 टीमों के महिला पुलिस कर्मचारियों सहित करीब 80 जवानों ने कार्रवाई करते हुए विशेष सर्च अभियान चलाया।