फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क हादसों पर अंकुश के लिए पुलिस ने लगाए रिफ्लेक्टर टेप

Thu, 18 Dec 2025 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
17jjrp15- वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाते यातायात पुलिस के कर्मचारी। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के नेतृत्व में यातायात सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में यातायात प्रभारी उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार ने विशेष अभियान चलाया, जिसके अंतर्गत शहर में संचालित विभिन्न प्रकार के वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए।
विज्ञापन

उप निरीक्षक ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना एवं रात्रि के समय वाहनों की दृश्यता बढ़ाकर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। रिफ्लेक्टर टेप लगने से रात अथवा कम रोशनी की स्थिति में वाहन दूर से ही स्पष्ट दिखाई देते हैं, जिससे पीछे से आने वाले वाहन चालक समय रहते सतर्क हो जाते हैं।
अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई और उन्हें सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि छोटे-से सुरक्षा उपाय जैसे रिफ्लेक्टर टेप, हेलमेट, सीट बेल्ट और निर्धारित गति सीमा का पालन, बड़े हादसों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी बाध्यता नहीं बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें