फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पुलिस ने 115 गांव नशा मुक्त किए, 273 लोगों का छुड़वाया नशा

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के नेतृत्व में झज्जर पुलिस द्वारा वर्ष 2025 के दौरान नशे के खिलाफ सख्त व जनहितकारी अभियान चलाया। जिले की विभिन्न पुलिस टीमों ने जिले भर में विशेष अभियान चलाकर 115 गांवों और 11 वार्डों को नशा मुक्त कराने का कार्य किया।
विज्ञापन

वर्ष 2025 में कुल 1005 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनके माध्यम से लगभग 62,000 नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों व उससे बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। इन निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप 273 व्यक्तियों को नशे की लत से बाहर निकालने में सफलता प्राप्त हुई।

शराब तस्करी की 53 एफआईआर दर्ज
झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमों ने बीते वर्ष के दौरान शराब तस्करी के मामलों में कुल 53 एफआईआर की और 73 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 82,337 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। इनमें 15,482 बोतल अंग्रेजी शराब, 61,077 बोतल देसी शराब तथा 5,778 बोतल बियर शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने बरामद किए नशीले पदार्थ

नशीले पदार्थों के तस्करों के विरुद्ध भी झज्जर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 104 मुकदमे दर्ज किए और 147 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों से 212.177 किलोग्राम गांजा पत्ती, 151.101 किलोग्राम चरस, 7 किलो 70 ग्राम अफीम, 25 किलो चूरा पोस्त, स्मैक, हीरोइन सहित 107 प्रतिबंधित गोलियां और 14 इंजेक्शन बरामद किए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें