फोटो-58 : बहादुरगढ़ के गांव लडरावण में नारियल फोड़कर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक र
बहादुरगढ़। गांव लडरावण से दिल्ली में कुतुबगढ़ की सीमा तक सड़क बनाई जाएगी। इस पर करीब 2 करोड़ 84 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। विधायक राजेश जून ने गांव लडरावण में अधिकारियों और ग्रामवासियों की मौजूदगी में सड़क के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया।
सड़क की लंबाई पौने तीन किलोमीटर होगी और इसका निर्माण 50 प्लस 30 मोटाई के साथ किया जाएगा। विधायक राजेश जून का ग्रामवासियों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए विधायक का आभार जताया।
राजेश जून ने ग्रामवासियों से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 95 प्रतिशत सड़कें बन चुकी हैं और जो सड़कें अभी शेष हैं उन्हें भी जल्द पूरा किया जाएगा। संवाद