फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक डकैती मामले में 5 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। नेशनल हाईवे 71 स्थित माछरौली गांव के पंजाब नैशनल बैंक में 21 अक्तूबर को दिनदहाड़े पांच नकाबपोश बदमाश हवाई फायर कर 7 लाख 11 हजार रुपये लेकर फरार हो गए थे। इससे पहले बदमाशों ने सुरक्षाकर्मी की आंख पर मुक्का मारकर बंदूक तक छीन ली थी। एसपी ने बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर डीएसपी के नेतृत्व में पांच पुलिस टीमों का गठन किया हुआ है। लेकिन वारदात के पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन

याद रहे कि माछरौली गांव में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में 21 अक्तूबर की सुबह करीब 11 बजे सामान्य दिनों की तरह काम चल रहा था। गार्ड सतेंद्र कुमार बैंक के गेट के बाहर खड़ा था। उसी दौरान तीन नकाब पोश बदमाश एक बाइक पर सवार होकर आए और आते ही बैंक के बाहर फायर किया। वह संभल पाता उससे पहले ही एक बदमाश ने उसकी आंख पर मुक्का मारा और उन्होंने उसकी लाइसेंसी बंदूक छीन ली। इतनी देर में उनके दो साथी और आ गए। वे फायर करते हुए बैंक के अंदर घुस गए। सीधे कैश काउंटर पर जाकर वहां पर महिला कैशियर से करीब सात लाख 11हजार 331 रुपये लूट कर फरार हो गए। जिस समय वारदात को अंजाम दिया गया उस समय करीब 20 उपभोक्ता बैंक के अंदर थे। बैंक कर्मचारी संभल पाते उससे पहले ही वे वारदात को अंजाम देकर बाइकों पर सवार होकर फरार हो गए।
पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं। साइबर सैल से भी सहयोग लिया जा रहा है। सीसीटीवी में मात्र एक आरोपी का थोड़ा सा चेहरा दिखाई दे रहा है। जल्द ही आरोपियों को सुराग लगा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामकरण, पुलिस थाना प्रभारी, माछरौली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें