झज्जर। प्रारंभ स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज इन टीचर एजूकेशन, झज्जर में चार वर्षीय बीए-बीएड और बीएससी-बीएड में प्रवेश के लिए दूसरे राउंड की काउंसलिंग सोमवार से शुरू हो रही है। सोमवार को सुबह 10 बजे तक दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने की संभावना है। इसके बाद उम्मीदवारों को ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म और डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे। 27 अक्तूब दोपहर 2 बजे तक अंतरिम लिस्ट जारी की जाएगी। उसी दिन रात 11:59 तक उम्मीदवार अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। जिसके बाद 28 अक्तूबर दोपहर 2 बजे तक अंतिम लिस्ट जारी की जा सकती है। दूसरे राउंड में चयनित उम्मीदवारों को 29 अक्तूबर तक हर हाल में ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी अन्यथा उनका प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा। दूसरे राउंड की काउंसलिंग में अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की सूची 01 नवंबर तक जारी हो जाएगी। इसके बाद जरूरत पड़ने पर अन्य दौर की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया जाएगा। ज्ञात हो कि दूसरे राउंड की काउंसलिंग में वे ही उम्मीदवार भाग ले सकते हैं जिन्होंने प्रारंभ की ऑनलाइन एडमिशन और काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पूर्व में रजिस्ट्रेशन कराया था। काउंसलिंग से संबंधित समस्त जानकारी कॉलेज की वेबसाइट प्रारंभ.ओआरजी.ईन से प्राप्त की जा सकती है।
- विषयवार रिक्त सीटों की संख्या
पहले दौर की काउंसलिंग के बाद रिक्त सीट
- बीएसबीएड मेडिकल
कुल सीट : 35
रिक्त सीट : 18
- बीएससी-बीएड नॉनमेडिकल
कुल सीट : 35
रिक्त सीट : 20
- बीए-बीएड
कुल सीट : 30
रिक्त सीट : 18
प्रारंभ कॉलेज में प्रवेश के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करवाने वाले विद्यार्थी हिस्सा ले सकेंगे। इसके लिए 26 अक्तूबर से दूसरे दौर की काउंसलिंग शुरू की जाएगी।
- डा. लोकेंद्र ओझा, मीडिया प्रभारी, प्रारंभ संस्थान, झज्जर।