गांव गोच्छी में नवजात को छठी के दिन टंकी में डालकर मारने की आरोपी कोमल को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। जहां महिला कोमल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में पुलिस लगातार पूछतांछ कर हकीकत का पता चलाने में जुटी है।
ज्ञात हो कि गांव गोच्छी में एक महिला कोमल ने छठी की रात अपने 6 दिन के नवजात को टंकी में डूबो कर मार दिया था। घटना के बाद पति नरेश ने नवजात की हत्या का मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने महिला महिला से सख्ती से पूछताछ की तो महिला ने हत्या करने की बात कबूल की थी। इस घटना के बाद से सुसराल पक्ष के लोग सदमे में हैं। अब महिला को अपने किए पर अफसोस है वह अब पति और ससुराल के लोगों से रहम की भीख मांग रही है।
अपने परिवार से खुद को जेल जाने से बचाने की बात कह रही है। वहीं कोमल की सास बिमला ने बताया कि करीब एक साल पहले नरेश की शादी हुई थी। अब तक परिवार में किसी प्रकार का कोई झगड़ा नही था। यह घटना एकाएक कैसे हो गई इसको लेकर वह भी आश्चर्यचकित हैं।
गोच्छी में नवजात की हत्या करने वाली मां कोमल को शुक्रवार को जिला अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
कुलबीर सिंह, थाना प्रभारी बेरी