फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौदा थाना पुलिस ने पकड़ी 200 पेटी अवैध शराब

विज्ञापन
अवैध शराब के साथ पकड़े गए आरोपी। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लॉकडाउन के दौरान शराब की तस्करी करने वाले बाज नहीं आ रहे हैं, लेकिन पुलिस भी इनके खिलाफ अभियान चलाए हुए है। इस क्रम में थाना आसौदा पुलिस ने एक पिकअप गाड़ी में ले जाई जा रही 200 पेटी अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने दो आरोपियों को भी काबू किया है।
विज्ञापन

थाना आसौदा की पुलिस टीम की ओर से क्षेत्र से तस्करी करके ले जाई जा रही 200 पेटी अवैध देशी शराब से भरी गाड़ी के साथ दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रबंधक आसौदा निरीक्षक फुल कुमार ने बताया कि लॉकडाउन की सख्ती से पालन कराने के मद्देनजर पुलिस की अनेक टीमें मुस्तैदी के साथ जिले के विभिन्न स्थानों पर तैनात हैं। थाना आसौदा की एक टीम की ओर से सूचना के आधार पर तत्परता से नाकेबंदी करके थाना के एरिया से एक पिकअप को काबू किया गया। दो आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब की पेटियां बरामद की गई।
थाना आसौदा की एक पुलिस टीम रोहतक रोड केएमपी पुल के निकट आसौदा मोड़ के पास तैनात थी। उप निरीक्षक रोहतास के नेतृत्व में तैनात पुलिस टीम को सूचना मिली कि बहादुरगढ़ की ओर से अवैध शराब से भरी एक पिकअप गाड़ी रोहतक की ओर जाएगी। गाड़ी में चालक सहित दो व्यक्ति बैठे हुए हैं। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम की ओर से नाकेबंदी की गई। कुछ ही समय पश्चात बहादुरगढ़ की ओर से एक पिकअप गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने गाड़ी चालक को रुकने का इशारा किया। चालक ने गाड़ी को भगाने की कोशिश की जिस पर पुलिस टीम ने पीछा करते हुए थोड़ी दूरी पर जाकर गाड़ी को काबू किया। गाड़ी चालक सहित दो व्यक्तियों को काबू किया गया।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक आसौदा ने बताया कि पुलिस टीम ने पिकअप गाड़ी की तिरपाल हटाकर चेक किया गया तो उसमें देशी शराब की पेटियां भरी हुई थी। गाड़ी से 200 पेटी मार्का संतरा देशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की पेटियों के संबंध में आरोपी कोई लाइसेंस और परमिट पेश नहीं कर सके। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रामभज पुत्र नंदलाल निवासी गांव फरमाना बादशाहपुर जिला रोहतक तथा ऋषि पुत्र रणधीर निवासी गांव रूखी जिला सोनीपत के तौर पर हुई। दोनों के खिलाफ आसौदा थाना में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

-फोटो 6 : अवैध शराब से भरी पकड़ी गई पिकअप गाड़ी।
-फोटो 7 : अवैध शराब के साथ पकड़े गए आरोपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें