फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहाड़ जेल से गैंगस्टर अशोक प्रधान को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बराही गांव में 2016 में गोशाला के उद्घाटन के दौरान गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या करने के मामले में अपराध जांच शाखा पुलिस दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद पांच लाख के इनामी गैंगस्टर अशोक प्रधान निवासी गांव निलोठी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। अशोक पर नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन रवि खत्री से 50 लाख की रंगदारी मांगने का भी आरोप है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे पांच दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस अधिकारियों ने संभावना जताई है कि उससे पूछताछ में अन्य कई मामलों का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वर्ष 2014 में पैरोल जंप करने के बाद अशोक प्रधान फरार चल रहा था। पिछले दिनों दिल्ली पुलिस ने उसे अपने एक साथी के साथ गिरफ्तार किया था। वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद था। शुक्रवार को सीआईए बहादुरगढ़ उसे दिल्ली की तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। उससे पूछताछ की जा रही है।
अपराध जांच शाखा प्रथम बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि आनंद निवासी गांव बराही थाना लाइनपार बहादुरगढ़ ने शिकायत दी थी कि 10 अप्रैल 2016 को गांव बराही में एक गोशाला का उद्घाटन किया जाना था। उस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। उद्घाटन के अवसर पर स्वागत के लिए काफी व्यक्तियों के साथ उसका भाई कृष्ण भी गोशाला के द्वार पर खड़ा था। तभी अचानक अपने हाथों में हथियार लिए तीन युवक आए और उन्होंने उसके भाई कृष्ण पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिए। गोली लगने से उसका भाई घायल होकर वहीं जमीन पर गिर गया था। वारदात के बाद आरोपी अपनी स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर मौके से भाग गए थे। आनंद ने बताया था कि उसके भाई को राजेश उर्फ धर्मपाल निवासी पूठ खुर्द बवाना, दिल्ली व उसके साथी अन्य युवकों ने मिलकर गोली मारी थी। गोली लगने से घायल कृष्ण की 16 अप्रैल 2016 को गुरुग्राम के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस पर थाना लाइनपार बहादुरगढ़ में हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

दिल्ली, सोनीपत, झज्जर व रेवाड़ी में दर्ज हैं मुकदमे
सीआईए प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्त में आया आरोपी अशोक प्रधान आपराधिक गिरोह का सरगना है। उसके खिलाफ संगीन किस्म के कई मामले दिल्ली, सोनीपत, झज्जर व रेवाड़ी में दर्ज हैं। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ में हत्या की उपरोक्त वारदात में और कौन-कौन शामिल थे इसका खुलासा होने की संभावना है। सीआईए प्रभारी रविंद्र ने बताया कि अशोक प्रधान निलोठी को प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है। वह पांच दिन के रिमांड पर है, उससे पूछताछ की जा रही है।
अशोक इन मामलों में भी है शामिल
अशोक प्रधान ने साल-2018 में अपने गैंग के गुर्गों के संग मिलकर झांसी, उत्तर प्रदेश के एक बिजनेसमैन पर हमला किया था। कॉन्ट्रैक्ट किलिंग के नाम पर हुई इस डील में बिजनेसमैन की तो जान बच गई थी, लेकिन उसका ड्राइवर मारा गया था। वहीं साल 2020 में उसने बहादुरगढ़ नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन रवि खत्री से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। पुलिस मामले में भी उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें