फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Crime: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, गैंग के नाम पर मांगी थी डॉक्टर और वकील से रंगदारी

Sun, 06 Jul 2025 07:51 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर

सार

रंगदारी के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने सात आरोपियों को काबू किया है। साढ़े पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मामले में पुलिस ने ये कार्रवाई की है। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
रंगदारी मामले में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के एक गांव में चिकित्सक और एक अन्य गांव के रहने वाले वकील से करीबन साढे़ पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज करके दोनों मामलों में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक मामले के चार आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया जबकि दूसरे मामले में पकडे़ गए तीन आरोपियों को अदालत ने रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


डॉक्टर से मांगी 50 लाख की रंगदारी

थाना साल्हावास के क्षेत्र में एक व्यक्ति से शरारती तत्वों ने फोन के माध्यम से एक चिकित्सक से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। आरोपियों ने रंगदारी ना देने पर उसे शारीरिक नुकसान पहुंचाने की भी धमकी दी थी। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ थाना साल्हावास में आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। दर्ज मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहित और साहिल निवासी रिटोली और राकेश निवासी अकेहड़ी मदनपुर के तौर पर की गई पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन

वकील से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी 

वहीं, एक अन्य मामले में थाना माछरौली के तहत आने वाले एक गांव में रहने वाले वकील से भी पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज किया। पुलिस टीम ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान अक्षय और विशाल निवासी रिटोली, रविंद्र निवासी अहरी और मोनू निवासी डीघल के तौर पर की गई है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए चारों आरोपियों को अदालत में पेश करके अदालत के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गैंग के नाम लेकर मांगी गई रंगदारी

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पीड़ितों को फोन करके एक गैंग के नाम पर रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं देने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपियों ने किस गैंग के नाम पर रंगदारी मांगी है। पुलिस उन तथ्यों की भी जांच कर रही है।



ये भी पढ़ें: हरियाणा में आगजनी: घर में की तोड़फोड़ फिर लगाई आग, जलाए वाहन और अन्य सामान, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें