रेडियों में पीएम का भाषण सुनते लोग
- फोटो : bureau
आमतौर पर बिजली की समस्या झेल रहे ग्रामीणों ने जमशेदपुर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव भाषण सुनने के लिए बिजली पर भरोसा नहीं जताया और रेडियो के माध्यम से सरकार की नीतियों की जानकारी ली। ग्रामीणों ने मोबाइल फोन और रेडियो चलाकर झारखंड के जमशेदपुर में चल रहे प्रधानमंत्री मोदी के भाषण को सुना।
ग्रामीण उदय भारत उदय अभियान के दौरान मोदी द्वारा बोले गए एक-एक शब्द को ग्रामीणों ने ध्यान से सुना। हालांकि क्षेत्र के अधिकतर सरपंच तो जमशेदपुर हर रवाना हो गए थे, मगर पंच और अन्य प्रतिनिधियों के साथ ग्रामीण रेडियो पर प्रधानमंत्री मोदी का भाषण सुन रहे थे। रेडियो पर बैठे ग्रामीणों में समुंद्र, सतीश, प्रदीप, हंसराज, निरंजन ने बताया कि उन्हें बिजली पर कोई भरोसा नहीं है और वह इसी के चलते समाधान के तौर पर मोबाइल फोन में ही रेडियो चलाकर भाषण सुन रहे हैं।
महिलाओं ने भी दिखाई रुचि
प्रधानमंत्री मोदी का भाषण सुनने में महिलाओं की रुचि भी देखने को मिली। महिलाओं ने टीवी के सामने एकत्रित होकर ग्रामीण उदय की जानकारी ली। हालांकि इस दौरान बिजली निगम भी ग्रामीणों पूरा मेहरबान रहा और दोपहर 1 बजे से देर शाम तक बिजली का कट नहीं लगाया।