फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉट में आग लगने से सामान जला

Tue, 09 May 2017 12:43 AM IST
amarujala/Bahadurgadh
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल बादली अंतर्गत गांव दरियापुर में दोपहर अज्ञात कारणों से एक प्लाट में आग लग गई। जिससे पशुपालक का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना लगते ही पशुपालक ने मामले की सूचना जिला प्रशासन और फायर ब्रिगेड को दी। मगर तीन बजे तक इमदाद नहीं मिली।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार फूल सिंह पुत्र नंदलाल ने बताया कि अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगने से प्लाट में बंधी चार भैंस, एक कटिया बुरी तरह से झुलस गईं। इस दौरान 70 मण तूड़ा, 5 बोरी गेंहू, 36 कड़ी, 4 बिनौले की बोरी, 10 खल के कट्टे, 5 कड़वी खल, पाईप, मोटर चाक्की, मीटर के अलावा कीमती सामान जल गया। आग लगने की सूचना ग्राम पंचायत संदीप को ग्रामीणों ने दी। इसके बाद सैकड़ों ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। मामले की सूचना जिला प्रशासन को दी गई। मगर कोई संतोष जनक जवाब नही मिला तो दर्जनों ग्रामीण के साथ दरियापुर सरपंच संदीप व लगरपुर के सरपंच प्रतिनिधि चांद कुमार की देख रेख में उपमंडल में पहुंच गए। जैसे ही ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना विभाग के आला अधिकारी नायब तहसीलदार को बताई तो मामले की जांच करने के लिए नायब तहसीलदार ने मौके का मुआयना किया। उसी दौरान बादली चौकी प्रभारी मनोज कुमार भी दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। प्रशासन की ओर पहुंचे अधिकारियों के सामने ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की। सुभाष पटवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आग की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार की देख रेख में टीम ने मौके का मुआयना कया। पीड़ित परिवार की रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें