बीते रविवार को गुरुग्राम स्थित अड्डी कराटे क्लब की ओर से कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें जुनून कराटे डोजो के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में अरमान, उदित, यश्मिता व भारती ने स्वर्ण पदक जीता।
अयान ने बेहतरीन मुकाबले के बाद रजत पदक अपने नाम किया जबकि विहान ने कांस्य पदक जीतकर डोजो और अपने प्रशिक्षकों का नाम रोशन किया। कोच पंकज कुमार ने बताया कि बच्चों की मेहनत और लगन ही उनकी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है और भविष्य में वे और भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।