झज्जर। जिले में आमजन की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से सोमवार को जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडलों में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। ये शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगे। डीसी लघु सचिवालय झज्जर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में शिविर की अध्यक्षता करेंगे। वहीं, उपमंडल स्तर पर समाधान शिविरों का आयोजन संबंधित लघु सचिवालय में किया जाएगा। बहादुरगढ़ में एसडीएम अभिनव सिवाच, आईएएस, बेरी में एसडीएम रेणुका नांदल व बादली में एसडीएम डॉ. रमन गुप्ता की अध्यक्षता में समाधान शिविर आयोजित होंगे।