-फोटो 52 : विजेता खिलाडिय़ों का महाविद्यालय में पहुंचने पर हुआ स्वागत। स्रोत कॉलेज
बहादुरगढ़। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की ओर से 18 से 20 नवंबर तक आयोजित 50वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता (एथलेटिक मीट) में वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय की सात एथलीट राधिका, अनुष्का, अंकिता, ज्योति, मनीषा, तन्नु व काजल ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेकर महाविद्यालय का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। हाफ मैराथन इवेंट में महाविद्यालय की छात्राओं ने शानदार उपलब्धि हासिल की।
अंकिता ने प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। राधिका ने दौड़ में ब्रांज मेडल जीतकर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। एक ही इवेंट में दोहरी जीत हासिल करना महाविद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने इस उपलब्धि का श्रेय शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रवक्ता सुनीता रानी को दिया।
उन्होंने कहा कि हाफ मैराथन जैसे चुनौतीपूर्ण इवेंट में हमारी एथलीट्स द्वारा स्वर्ण और कांस्य पदक हासिल करना यह सिद्ध करता है कि वे निरंतर नई ऊंचाइयां छू रही हैं। उनकी मेहनत, अनुशासन और संकल्प महाविद्यालय के लिए प्रेरणा हैं।