फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ब्रेक थ्रू संस्था ने बड़ी सी आशा अभियान किया शुरू

Sat, 22 Nov 2025 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
21jjrp05- सिलानी के स्कूल में आयोजित नाटक के दौरान प्रस्तुति देते संस्था के सदस्य। स्रोत-संस्था
विज्ञापन
झज्जर। ब्रेक थ्रू संस्था की तरफ से बड़ी सी आशा अभियान 14 नवंबर तक चलेगा। इसका उद्देश्य लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना और रास्ते में आने वाली चुनौतियों का सामना करके आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। ब्रेकथ्रू संस्था से पूनम ने कहा कि काम के दौरान हमने देखा कि गांव में 12वीं कक्षा के बाद लड़की कॉलेज नहीं जा रही हैं।
विज्ञापन

वो अपनी उच्च शिक्षा से वंचित हैं, जिसके बहुत से कारण हैं। नाटक में दिखाया गया है कि इन सभी समस्या को लेकर किस तरह सोनिया अपनी कॉलेज की पढ़ाई करती है। ऐसी बहुत सारी सोनिया हमारे समाज में जो अपने सपनों को पूरा करना चाहती हैं। सिलानी स्कूल से अरुणा ने कहा कि नाटक में जो संदेश दिया है, वह काफी सराहनीय है। इसमें दिखाया कि घर के काम आज भी महिलाओं के हिस्सों में आ रहे हैं।
महिलाएं बाहर भी काम कर रही हैं और घर पर खाना बनाकर भी काम कर रही हैं। पुरुषों को समझने की कोशिश करनी चाहिए कि अगर महिलाएं बाहर के काम में आपकी बराबरी कर रही हैं तो घर के कामों में भी आपको उनकी बराबरी करनी चाहिए। सिलानी से रूपेश ने कहा कि नाटक मुझे बहुत ज्यादा अच्छा लगा। इससे मुझे बहुत सारी बातें सीखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें