फोटो 52 : प्रतियोगिता में कराटे टेंपल के विजेता खिलाड़ी कोच इशांत के साथ। स्रोत कोच
बहादुरगढ़। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे प्रतियोगिता में बहादुरगढ़ कराटे टेंपल के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन रहा। अकादमी से खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण, चार रजत व एक कांस्य पदक हासिल किया।
कराटे कोच इशांत राठी ने बताया कि 14 से 22 जनवरी को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के डॉ. मंगल सेन मल्टीपर्पज हाॅल में आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे पुरुष व महिला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें देश भर की यूनिवर्सिटी से आए खिलड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एमडीयू की लड़कियों ने टीम कुमिते में स्वर्ण पदक हासिल किया। मांडोठी की पायल दलाल, जाखौदा की राजरानी व बहादुरगढ़ की मेयर शर्मा शामिल रहीं। पायल ने 61 किलो भार में कांस्य पदक जीता। मांडोठी के कैलाश दलाल, जटवाड़ा के ऋषभ राठी, मयंक पांचाल व शिव चौक से जतिन दुलगच ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व करते हुए टीम कुमिते में रजत पदक प्राप्त किया। ऋषभ राठी ने 60 किलो भार में स्वर्ण पदक जीता। 84 किलो से अधिक भार में मयंक पांचाल ने स्वर्ण पदक पाया। इस मौके पर ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खेल बोर्ड के सहसचिव डॉ. बलजीत सिंह शेखों ने विजयी खिलड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। एमडीयू के डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. अनूप मान, खेल निदेशक प्रो. आरपी गर्ग, डॉ. बलजीत सिंह, डॉ. शकुंतला बेनीवाल, ताइक्वांडो कोच अशोक, कराटे कोच नवीन आदि ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।