फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कॉलेज में हुआ प्लेसमेंट ड्राइव

Sun, 15 Feb 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो नंबर 72: प्लेसमेंट ड्राइव में भागीदारी करते छात्र।( स्रोत कॉलेज)
विज्ञापन
बादली। चौधरी धीरपाल राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें एचडीएफसी और एक्सिस बैंक के अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्लेसमेंट ड्राइव की संयोजक डाॅक्टर पूनम चौधरी ने विद्यार्थियों को बताया कि कहा कि प्लेसमेंट ड्राइव छात्रों को व्यावसायिक जगत से जोड़ने और उनके करियर को मजबूत आधार प्रदान करने में सहायक होती हैं।
प्लेसमेंट प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न हुई। पहले चरण में विद्यार्थियों की स्क्रीनिंग की गई जबकि दूसरे चरण में चयनित विद्यार्थियों का साक्षात्कार आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने ड्राइव में भाग लिया और उत्साहपूर्वक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस अवसर प्लेसमेंट टीम के सदस्य संदीप एवं स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन पर प्राचार्य आनंद कादयान ने प्लेसमेंट टीम, एनआईआईटी प्रतिनिधियों तथा संयोजक का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें