बहादुरगढ़। शहर के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र (एमआईई) में कैंटर की चपेट में आने से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। वह घर से ड्यूटी जाते वक्त हादसे का शिकार हुआ। मृतक की पहचान मुन्ना यादव के रूप में हुई है। वह बिहार के भागलपुर का रहने वाला था। फिलहाल नजदीक स्थित दिल्ली की कच्ची कॉलोनी में अपने साढ़ू धीरज के साथ रह रहा था और एमआईई स्थित एक कंपनी में काम करता था। परिजनों का बयान लेने के बाद शनिवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कराई गई। इस संबंध में धीरज की शिकायत पर आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कैंटर का नंबर पुलिस को मिल गया है।