फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर ने देखा गुलाबी ऑटो का डेमो

Tue, 01 Sep 2015 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नारी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महिला पुलिस थाना खोलने के बाद अब पुलिस ने एक और मुहिम शुरू कर दी है। शहर में महिला सवारियों के लिए जल्द ही गुलाबी ऑटो चलेंगे, जिन्हें केवल महिलाएं चलाएंगी। मंगलवार को गुलाबी ऑटो का आगाज भी शहर के लोगों ने देख लिया। इस मुहिम का शुभारंभ रोहतक रेंज के पुलिस महानिरीक्षक आईजी श्रीकांत जाधव ने किया।
विज्ञापन


रोहतक-दिल्ली रोड स्थित सदर थाना में मुहिम की शुरुआत की गई। मंगलवार की सुबह रोहतक से 13 महिला चालक गुलाबी ऑटो चलाकर बहादुरगढ़ सदर थाने के बाहर पहुंची। आईजी श्रीकांत जाधव और एसपी सुमित कुमार ने हरी झंडी दिखाई। लोगों को जागरूक करने के लिए पूरे शहर में गुलाबी ऑटो ने चक्कर लगाया।

इस डेमो का मकसद महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए लोगों को जागरूक करना रहा। डेमो के बाद सदर थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में आईजी श्रीकांत जाधव ने महिलाओं, छात्राओं और सामाजिक संगठनों को संबोधित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर आईजी श्रीकांत जाधव ने कहा कि नारी समाज का आधार है। नारी का सम्मान करना हमारा दायित्व है। गुलाबी ऑटो चलाने की यह मुहिम सीधे-सीधे महिलाओं की सुरक्षा व आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए शुरू की गई है। सफर के दौरान महिलाओं-छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं हो जाती हैं।

इन वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए यह मुहिम जरूर कारगर सिद्ध होगी। केवल सुरक्षा ही नहीं महिलाओं के सामने रोजगार का मार्ग भी खुलेगा। रोहतक मंडल के सभी जिलों में महिलाओं के लिए ये सुविधा शुरू की जाएगी, लोगों को भी इसमें सहयोग करना होगा।

गुजारे का साधन मिला
पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि जिले की इच्छुक महिलाओं को ड्राइविंग की ट्रेनिंग स्थानीय पुलिस दिलाएगी। पहली महिला आटो चालक प्रोमिला ने कहा कि पुलिस व आरएसओ के प्रयास से 19 महिलाओं को रोजगार का अवसर मिला है। इनमें कुछ महिलाएं तो ऐसी थी, जिनका परिवार आर्थिक तंगी में था। अब उनका गुजारा अच्छी तरह से चल रहा है। कार्यक्रम में रोहतक से आई तमाम महिला ऑटो चालकों को सम्मानित किया गया। कॉमनवेल्थ गेम्स में मंच संचालन कर चुके देवेंद्र दलाल ने यहां भी मंच का संचालन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसपी सुमित कुमार, एसडीएम अमरदीप जैन, डीएसपी अजीत सिंह, सिटी एसएचओ बलजीत सिंह, सदर थाना एसएचओ बिजेंद्र, लाइनपार थाना प्रभारी ओमबीर शर्मा, ट्रैफिक एसएचओ रोहताश सिंह, तहसीलदार मातूराम, हिंद केसरी पहलवान इंस्पेक्टर सोनू, मंडल सुरक्षा अधिकारी विवेक कुमार, आरएसओ उपाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, सलाहकार सत्यनारायण अग्रवाल व सतीश शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें