फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव के लिए गुभाना गांव में चल रहा ठीकरी पहरा

विज्ञापन
लॉकडाउन की पालना करवाने के लिए गुभाना गांव में ठीकरी पहले पर बैठे ग्रामीण। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
किसी चोरी या अन्य आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए गांवों में रात के समय ठीकरी पहरे लगाए जाते थे लेकिन अब कोरोना वायरस को रोकने के लिए गांवों में ठीकरी पहरे शुरू हो गए हैं। माजरी गांव के बाद शुक्रवार को गुभाना गांव में पहरा शुरू हो गया है। ठीकरी पहरे का फैसला गांव की पंचायत ने सामूहिक तौर पर लिया है।
विज्ञापन

गांव के सरपंच सतबीर वाल्मीकि ने बताया कि गांव को ठीकरी पहरा लगाकर कोरोना से ग्रामीणों को बचाने की पहल की गई है। गांव को चारों ओर के नाकों लगाकर पूरी तरह से बंद कर दिया है जिसके लिए वार्ड पंच और युवाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। युवा गांवों में किसी बाहरी व्यक्ति को आने की इजाजत नहीं देंगे। इसके अतिरिक्त फेरी लगाकर सब्जी सहित अन्य सामान बेचने वालों पर पाबंदी रहेगी। जरूरी सामान के लिए गांवों में ही दुकानें हैं। गांव में आने वाले भी लोगों को सैनिटाइज किया जाएगा। लॉकडाउन के दौरान किसी भी व्यक्ति को केवल विशेष परिस्थतियों को छोड़कर ही घर से बाहर निकलने की अनुमति होगी जबकि बिना किसी कारण घर से बाहर निकलने पर पूर्णतया पाबंदी है।
वहीं उपमंडल अधिकारी विशाल कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से ठीकरी पहरा लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। पंजाब विलेज एंड स्माल टाऊन एंड पेट्रोल एक्ट ठीकरी पहरा लगाने के आदेश पारित किए हैं। आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें