फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन की अवहेलना पर एक दिन में 14 मामले दर्ज, 26 आरोपी काबू

विज्ञापन
नाके पर तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन व धारा 144 के आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ झज्जर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही विभिन्न पुलिस थानों में 14 मामले दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर रखी जा रही नजर
झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगाह रखी जा रही है। मुस्तैदी से तैनात झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा लॉकडाउन का उल्लंघन करते पाए जाने पर 237 वाहनों के चालान किए गए तथा 12 वाहनों को इंपाउंड किया गया। लॉकडाउन व धारा 144 का उल्लंघन करने पर झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए थाना सदर झज्जर, थाना बेरी, बादली व थाना सिटी बहादुरगढ़ में एक- एक, थाना माछरौली, थाना लाइनपार बहादुरगढ़ व थाना आसौदा में दो-दो तथा थाना दुजाना में चार मामले अंकित किए गए।
18 बोतल देसी तथा 73 बोतल अंग्रेजी शराब की बरामद
लॉकडाउन के तहत थाना बेरी के एरिया में मुस्तैदी से तैनात पुलिस एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव शेरिया से गोच्छी रोड पर अवैध रूप से शराब बेचते एक आरोपी को काबू किया। आरोपी के कब्जे से मौका पर अवैध रूप से बेचने के लिए रखी हुई 18 बोतल देसी तथा 73 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। आरोपी विजय सिंह निवासी गांव शेरिया के खिलाफ थाना बेरी में मामला अंकित किया गया। वहीं थाना दुजाना की अलग-अलग टीमों ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते अलग-अलग स्थानों से छह आरोपियों को काबू किया। थाना दुजाना की एक टीम ने गांव खेड़ी खुम्मार से धौड़ रोड पर एक बाइक पर बेवजह घूमते दो आरोपियों नीतू तथा सचिन निवासी बेरी को काबू किया गया। पुलिस की एक अन्य टीम ने बेवजह गाड़ी में घूमते एक आरोपी मुकेश निवासी गांव खेड़ी खुमार को उसके गांव के एरिया से काबू किया। पुलिस की एक टीम ने गांव गुड्ढा में एक परचून की दुकान खोल कर सामान बेचते एक आरोपी कृष्ण निवासी गांव गुड्डा को काबू किया। इसी प्रकार से थाना दुजाना के एक अन्य टीम ने एक बाइक पर बेवजह घूमते दो आरोपियों संदीप तथा विक्रम दोनों निवासी दुजाना को गांव धौड़ के एरिया से काबू किया गया। उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना दुजाना में अलग-अलग मामले अंकित किए गए।
विज्ञापन

माछरौली क्षेत्र से 6 काबू
लॉकडाउन के तहत थाना माछरौली की दो अलग-अलग टीमों ने दो अलग-अलग मामलों में 6 आरोपियों को काबू किया है। थाना माछरोली की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमार कार्रवाई करते हुए गांव खेड़ी सुल्तान के एरिया से रकम दांव पर लगाकर जुआ खेलते पांच आरोपियों अजय, वीर सिंह, राकेश, अशोक तथा परवीन उर्फ भोला सभी निवासी गांव खेड़ी सुल्तान को काबू किया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से मौका पर 3350 रुपये नकद व ताश के पत्ते बरामद किए गए। वहीं पुलिस की एक टीम ने अवैध रूप से शराब बेचते एक आरोपी को मुबारकपुर चौक के एरिया से काबू किया है। पकड़े गए आरोपी राजकमल निवासी मुबारकपुर के कब्जे से 12 बोतल व 08 अद्धे देसी शराब तथा 10 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद हुए।
झूठी सूचना देने वाले के खिलाफ मामला दर्ज
थाना शहर बहादुरगढ़ के एरिया में तैनात पुलिस की एक टीम ने मेन बाजार गांधी चौक पर एक किराना की दुकान खोलकर समान बेचते एक आरोपी मुदित निवासी किला मोहल्ला बहादुरगढ़ को काबू कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना शहर बहादुरगढ़ में मामला अंकित किया गया। थाना लाइनपार बहादुरगढ़ के एरिया में झूठी सूचना देने के अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को काबू किया गया। पुलिस की एक टीम ने एक आरोपी सोनू कुमार निवासी धर्म विहार को हेल्पलाइन पर खाने-पीने की सामग्री न होने की झूठी सूचना देने पर कार्रवाई करते हुए काबू किया। वहीं पुलिस की एक अन्य टीम ने जितेंद्र निवासी धर्म विहार परनाला को खाने-पीने की सामग्री न होने की हेल्पलाइन पर झूठी सूचना देने के मामले में काबू किया।
आसौदा पुलिस ने किए 8 गिराफ्तार
लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में थाना आसौदा की अलग-अलग टीमों ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाना आसौदा की एक टीम ने गांव जाखोदा के पास रोहतक की तरफ से आई एक कार को रुकवाया। जांच करने पर कार में सवार छह आरोपियों को बेवजह घूमते काबू किया है। आरोपियों विकास निवासी चटिया औलिया जिला सोनीपत, देवेंद्र निवासी मटिण्डू जिला सोनीपत, सहदेव निवासी बादशाहपुर माजरी जिला सोनीपत, हिमांशु निवासी ब्राह्मण मोहल्ला निजामपुर दिल्ली, जगबीर निवासी गांव पांची तथा अजय निवासी गांव गौरड़ जिला सोनीपत के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना आसौदा में मामला अंकित किया गया। एक अन्य पुलिस टीम ने गांव जाखोदा बाईपास पर एक चाय की दुकान खोलने पर दुकान संचालक वकील तथा दुकान में बैठे एक अन्य आरोपी रविंदर दोनों निवासी गांव जाखोदा को काबू किया गया। थाना प्रबंधक आसौदा ने बताया कि बेवजह कार में घूमते पकड़े गए उपरोक्त छह आरोपियों को माननीय अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।
36 बोतल देसी तथा 70 बोतल अंग्रेजी शराब की बरामद
लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर थाना बादली की एक टीम ने बस अड्डा जहांगीरपुर के पास एक परचून व सब्जी की दुकान खोल कर सामान बेचते एक आरोपी को काबू किया गया। आरोपी जॉनी निवासी बेरी गेट झज्जर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना बादली में मामला अंकित किया गया। वहीं थाना सदर झज्जर के अंतर्गत पुलिस चौकी दुलीना की एक टीम ने गांव कुतानी से याकूबपुर रोड पर अवैध रूप से शराब बेचते एक आरोपी को काबू किया। आरोपी संदीप उर्फ सोनू निवासी लाखन पाना बादली के कब्जे से मौका पर 36 बोतल देशी तथा 70 बोतल अंग्रेजी शराब की बरामद हुई।
विज्ञापन

237 वाहनों के चालान, 12 वाहनों को किया इंपाउंड
लॉकडाउन के तहत नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर झज्जर पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा 237 वाहनों के चालान करते हुए 12 वाहनों को इंपाउंड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें