फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों का प्रेम और आशीर्वाद ही मेरी असली पूंजी : धनखड़

Fri, 24 Oct 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
23jjrp09- भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ का स्वागत करते कार्यकर्ता। स्रोत-पार्टी - फोटो : संवाद
विज्ञापन
झज्जर। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि सुबह पंचकूला से झज्जर तक रास्ते में अनेक लोगों से मिले प्रेम और आशीर्वाद से अभिभूत हूं। झज्जर में अपनों के बीच मिले इस स्नेह और आशीर्वाद को कभी नहीं भूल सकता। आप सभी का प्रेम और आशीर्वाद ही मेरी असली पूंजी है।
विज्ञापन

वह वीरवार को अपने कार्यालय एवं निवास पर जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे लोगों का आभार जता रहे थे। उन्होंने कहा कि आपके स्नेह और आशीर्वाद से नई ऊर्जा और अधिक सेवा भाव से कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। ओम प्रकाश धनखड को संत समाज, क्षेत्र की सरदारी, खाप प्रधानों, विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक, शैक्षणिक संगठनों के प्रतिनिधियों आदि ने आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर महाराज जसमेल, रोहतक मेयर रामअवतार वाल्मीकि, रोहतक जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, जिलाध्यक्ष विकास बाल्मीकी, जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना, चेयरमैन जिले सिंह सैनी, आनंद सागर, प्रवीण गर्ग, मनीष बसंल, गीतांशु चावला मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन वरिष्ठ नेताओं ने भी दी बधाई
राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा के अलावा अनेक केंद्रीय मंत्रियों, प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया, प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश के मंत्रीगण, संगठन के राष्ट्रीय व प्रादेशिक पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों ने फोन करके और सोशल मीडिया के माध्यम से जन्मदिन की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें